बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सभी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सूचना

यह सूचित किया जाता है कि कॉरपोरेट क्रिकेट लीग (CCL) सीजन–3 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा किसी भी प्रकार की मान्यता प्रदान नहीं की गई है।
अतः बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एवं उससे संबद्ध सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशनों के अंतर्गत पंजीकृत/संबद्ध सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त लीग में किसी भी रूप में भाग न लें।

यदि कोई खिलाड़ी इस निर्देश की अवहेलना करते हुए कॉरपोरेट क्रिकेट लीग (CCL) सीजन–3 में भाग लेता है, तो उसके विरुद्ध बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सचिव
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन