सूचना

हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा महिला वर्ग की सभी श्रेणियों (सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 एवं अंडर-15) की घरेलू प्रतियोगिताएँ दिनांक 08 जून 2026 से आयोजित की जा रही हैं।

सभी जिला क्रिकेट संघों को सूचित किया जाता है कि उनके द्वारा अनुशंसित महिला खिलाड़ियों, जिन्होंने महिला क्रिकेट ट्रायल्स में भाग लिया था, के प्लेयर रजिस्ट्रेशन फॉर्म अभी तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में अधिसूचना दिनांक 07 मार्च 2026 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी, परंतु अब तक किसी भी जिला क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा नहीं किए गए हैं।

सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। अतः सभी जिला क्रिकेट संघों से अनुरोध है कि अपने अनुशंसित खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिनांक 03 जून 2026 तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

जिन खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 03 जून 2026 तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय को प्राप्त नहीं होंगे, उन्हें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू प्रतियोगिताओं (BCA Domestic Tournaments) में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आदेशानुसार,

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन