क्रिकेट हितधारकों हेतु सूचना

भागलपुर जिला से संबंधित घटना के संबंध में सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा दो सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति का नेतृत्व श्री अजित कुमार पांडेय, महाप्रबंधक (एसीयू), बीसीए द्वारा किया जाएगा। समिति के अन्य सदस्य श्री मनोज कुमार, ओएसडी, बीसीए हैं।

समिति को निर्देशित किया गया है कि वह भागलपुर से संबंधित घटना की विस्तृत जाँच कर अपनी रिपोर्ट सात (07) दिनों के भीतर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (सीईओ) को प्रस्तुत करे।

मनीष राज
मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन