आम सभा में उपस्थिति हेतु सभी जिला संघों के सूचनार्थ

सेवा में,

सभी जिला संघों के सम्मानित सदस्यगण

 

सूचित किया जाता है कि, आगामी 25 मार्च 2022 को होटल गोल्डेन सनराइज, पाटलीपुत्रा में दिन के एक बजे से आहुत आम सभा में निम्नलिखित निर्देश के आलोक में हीं भाग लेने की स्वीकृति दी जाती है।

 

1.यह की बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध जिला संघों की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के अधिकृत सदस्य हीं उक्त आम सभा में भाग लेने हेतु अधिकृत होंगे।

2.यह की जिला संघों की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट से बाहर का कोई भी व्यक्ति जिसे भाग लेने हेतु आमंत्रित नहीं किया गया है, उक्त आम सभा में भाग लेने हेतु अधिकृत नहीं होंगें।

3.यह की भाग लेने वाले प्रतिनिधि का नाम, जिला संघों के निबंधित मेल (जो वर्तमान में बीसीए से पत्र व्यवहार में उपयोग किया जा रहा है) से प्रेषित किया जाना अनिवार्य है।

4.यह कि आम सभा कि बैठक में भाग लेने वाले जिला संघों के प्रतिनिधियों के नाम 24 मार्च 2022 के 6 PM तक president.bca.rkt@gmail.com और bca@biharcricketassociation.com पर प्रेषित करना अनिवार्य है।

 

 

ह०/-

राकेश कुमार तिवारी

अध्यक्ष

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना, बिहार

नोट: सभी जिला संघों के निबंधित मेल पर प्रेषित।