बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले U-19 पुरूष वर्गों की टीम चयन हेतु ट्रायल की अधिसूचना

बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले U-19 पुरुष वर्गों की बिहार टीम के चयन के लिए दिनांक 11.09.2022 से 14.09.2022 तक बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी, नहर रोड नहरपूरा,फुलवारीशरीफ एम्स,पटना में सुबह 9 बजे से ट्रायल (चयन) प्रक्रिया प्रारंभ होगा जिसमें प्रत्येक जिलों से 09 खिलाड़ी ही भाग लेंगे। ट्रायल की प्रक्रिया में निम्नलिखित तिथिवार  जिलों के खिलाड़ियों को भाग लेना है :

 

11 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों का नाम - 1-पटना, 2-वैशाली, 3-अरवल, 4-जहानाबाद, 5-नवादा, 6-नालंदा, 7-गया, 8-शेखपुरा

 

12 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलो का नाम - 1-समस्तीपुर, 2-लखीसराय, 3- बेगूसराय, 4-खगड़िया, 5-सुपौल, 6- भागलपुर, 7-मुंगेर, 8-जमुई, 9-बांका, 10-सहरसा

 

 

13 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों का नाम - 1-बक्सर, 2-भोजपुर, 3-सारण 4-रोहतास, 5-औरंगाबाद, 6-सीवान, 7-पूर्वी चंपारण,8- पश्चिमी चंपारण 9-गोपालगंज, 10-कैमूर

 

 

14 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों के नाम - 1-मुजफ्फरपुर, 2- मधुबनी, 3- दरभंगा, 4- शिवहर, 5- सीतामढ़ी, 6- किशनगंज, 7- अररिया, 8- पूर्णिया, 9- कटिहार,10- मधेपुरा

 

 

नोट

1- सभी खिलाड़ियों को जिला की अनुशंसा पत्र के आधार पर निर्धारित तिथी में ही ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा।

 

2- सभी खिलाड़ियों को अपना और अपने माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एकाउंट विवरण, (कैंशील चेक), कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल और एक सेट छाया प्रति के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करना है।

 

3-हैमेन ट्रॉफी से सीनियर वर्ग के कैम्प के लिए चयनित U-19 खिलाड़ियों एवं विगत वर्ष के U-19 स्टेट (डेज एवं एकदिवसीय) खिलाड़ियों को  कैम्प में सीधे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

4- जन्म तिथि : 1 सितंबर 2003  को या उसके बाद के जन्म तिथि वाले खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा  3 अगस्त 2020 को निर्धारित पात्रता की योग्यता रखने वाले खिलाड़ी हीं इस ट्रायल में भाग लेंगे।

 

रिपोर्टिंग समय - प्रातः 09:00 AM

 

रिपोर्टिंग अधिकारी – 

1.श्री कौशल किशोर तिवारी@ 7004050400

2.श्री चंदन कुमार @ 9247924151

 

धन्यवाद

 

शंकर देव चौधरी

संयुक्त सचिव सह प्रभारी क्रिकेट संचालन

बिहार क्रिकेट संघ,पटना