दिनांक 25 सितंबर 2022 को आहुत आम सभा के सम्बन्ध में।

सेवा में

सभी जिला संघों के सम्मानित प्रतिनिधिगण,

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

बिहार, पटना।

 

विषय: दिनांक 25 सितंबर 2022 को आहुत आम सभा के सम्बन्ध में।

 

महोदय,

 

बीसीए की आम सभा जिसकी अधिसूचना 28.08.2022 को अधिसूचित की गई है, के लिए स्थान एवं समय की सूचना, जिला संघों से अधिकृत आप सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को मेरे द्वारा दी गयी है। वेबसाइट के माध्यम से पुनः आप सभी  सम्मानित प्रतिनिधियों (जिला संघों से अधिकृत, जिसकी सूची BCA को उपलब्ध है) को सूचित किया जाता है कि 25-09-2022 को आहुत आम सभा की बैठक का स्थान: होटल रिपब्लिक, बाकरगंज, पटना एवं समय: 11.30 AM है।

 

इस आम सभा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों से भी सदन को अवगत कराते हुये विस्तृत चर्चा, साथ हीं साथ 2019 से 2022 के कार्यकाल पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया जाएगा।

 

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री कौशल किशोर तिवारी, मोबाईल नंबर:7004050400 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

राकेश कुमार तिवारी

अध्यक्ष

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

बिहार, पटना