विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के चयन हेतु ट्रायल 23 अक्टूबर से।

विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के टीम चयन हेतु 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ट्रायल आयोजित किया गया है।

ट्रायल का विवरण निम्न है :

स्थान :  मोइन उल हक स्टेडियम, पटना

समय : प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक

सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सभी जिला संघों से विगत हेमन ट्रॉफी के परफॉर्मर प्लेयर सहित कुल 6 खिलाड़ियों को अनुशंसित किया जाएगा।

तिथि वार जिला संघों का विवरण:

23 अक्टूबर 2022 :  सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, मुंगेर, भागलपुर, बांका।

25 अक्टूबर 2022 : वैशाली, मुजफ्फरपुर,सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पटना, अरवल, समस्तीपुर, नालंदा ।

26 अक्टूबर 2022 :  शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगुसराय, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय।

नोट:

1. सभी जिला संघ खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने की कृपा करेंगे।

2. ट्रायल में सभी खिलाड़ी कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे। 

3. विगत वर्ष एवं गत वर्ष के सभी खिलाड़ी जो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टीम में थे वे सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे।

4. एनसीए और आईपीएल कैंप/टीम प्लेयर भी सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे।

5.किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एके चंदन (मोबाईल नंबर: 9247924151) पर संपर्क किया जा सकता है।

 

धन्यवाद.

 

दिलीप सिंह

उपाध्यक्ष सह क्रिकेट गतिविधि प्रभारी

बीसीए