सी के नायडू U-25 टूर्नामेंट के टीम चयन हेतु ट्रायल एवं कैंप के लिए अधिसूचना

सी के नायडू U-25 टूर्नामेंट के टीम चयन हेतु ट्रायल एवं कैंप के लिए अधिसूचना

आगामी एक जनवरी 2023 से होने वाली सी के नायडू U-25 टूर्नामेंट के टीम चयन हेतु ट्रायल व कैंप का विवरण निम्न है:

ट्रायल स्थल:    

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी,

उषा मार्टिन स्कूल से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर

फतेहपुर द्वार के नजदीक, संपतचक, पटना।

 

ट्रायल व कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का विवरण:

 

A. सभी जिला संघों से विगत हेमन ट्रॉफी के परफॉर्मर प्लेयर सहित कुल तीन खिलाड़ियों को अनुशंसित किया जाएगा। यह ट्रायल दिनांक 14 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजे से   प्रारम्भ  होगा।

B. दिनांक 14 नवंबर 2022 को अधिसूचित  Preparatory Camp के सभी खिलाड़ी इस ट्रायल सह कैंप में भाग लेंगे, जिनका चयन U-25 एकदिवसीय टूर्नामेंट 2022 के लिए नहीं हुआ है।

खिलाड़ियों का विवरण तिथिवार निम्न है: 15 दिसंबर को क्रम संख्या 1 से 50 और 16 दिसंबर को क्रम संख्या 51 से 97 (15 और 16 दिसंबर 2022 को आयोजित ट्रायल सह प्री कैंप के खिलाड़ियों की सूची संलग्न)

C.  मुख्य कैंप में सीधे जिन खिलाड़ियों को भाग लेना है, वो निम्न है:

  1. वर्ष 2021 के U-25 एकदिवसीय एवं सी. के. नायडू टूर्नामेंट टीम के सदस्य।
  2. वर्ष 2021 कूच बिहार U-19 के वैसे खिलाड़ी जिनकी आयु 19 से अधिक हो गई हो।
  3. वर्ष 2022 के U-25 एकदिवसीय टूर्नामेंट टीम के सदस्य।
  4. वर्ष 2022 के सीनियर वर्ग के ट्रायल और कैंप के वैसे खिलाड़ी जिनको U-25 के कैंप के लिए अधिसूचित किया गया था।

मुख्य कैंप के स्थल और तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

नोट: सीनियर पुरुष वर्ग की चयन समिति के द्वारा हीं  सी के नायडू U-25 टूर्नामेंट के टीम का चयन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अतुल कुमार (मोबाईल नंबर: 8789807983) पर संपर्क किया जा सकता है।

 

निर्देशानुसार जारी

 

कार्यालय, बिहार क्रिकेट संघ,

बिहार, पटना

Click here to view/download list