U-23 (पुरुष वर्ग) का ट्रायल 10 अक्टूबर से अल्फा क्रिकेट एकेडमी में

U-23 (पुरुष वर्ग) का ट्रायल 10 अक्टूबर से अल्फा क्रिकेट एकेडमी में

जिला संघों से पूर्व में अनुशंसित U-23 (पुरुष वर्ग) के खिलाड़ियों का ट्रायल 10 अक्टूबर से अल्फा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा। सूचित हो कि सभी जिला संघों के द्वारा U-23 (पुरुष वर्ग) के खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को प्रेषित की जा चुकी है। 
जिला संघ का नाम और तिथि: 
10 अक्टूबर: पटना, अरवल, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद, सारण, बक्सर, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर। 
11 अक्टूबर: सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, लखीसराय।  
12 अक्टूबर: पुर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा। 
सभी खिलाड़ी ट्रायल में निम्नलिखित कागजातों के साथ हीं भाग लेंगे। 
A.    आवासीय, 
B.    बोनाफाइड सर्टिफिकेट,
C.    आधार कार्ड/ वोटर आई डी/ पासपोर्ट 
D.    कैंसिल चेक, 
E.    पैन कार्ड, 
F.    डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, 
सभी कागजातों का मूल और रंगीन छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। 
जिला संघों का अनुशंसा बीसीए कार्यालय को पूर्व से प्राप्त है।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ए के चन्दन: 9247924151 से संपर्क किया जाएगा।

कृते 
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जारी,