bcci-logo

जिलों के विवाद की जांच करेंगे सीईओ , गलत सर्टिफिकेट देने के आरोप में तीन खिलाड़ी निलंबित

Posted on 03 Dec, 2018 06:14 || Uploaded by Admin

कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक में हुआ निर्णय 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमेटी आफ मैनेजमेंटकी बैठक बीसीए कार्यालय, बिंध्यवाशिनी कंपलेक्स , भट्टाचार्यरोड, पटना में हुई। इस बैठक में बीसीए के अध्यक्ष गोपालबोहरा, उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, लीगल कमेटी के चेयरमैन जगन्नाथसिंह, सदस्य अमिकर दयाल, प्रवीण कुमार, लवली राज और राजेश कुमार सिंह (जमुई )  शामिल हुए। 

इस बैठक निर्णय लिया गया  में कि गलत सर्टिफिकेट के आधार पर बिहार से मैच खेलने का प्रयास  करने वाले तीन खिलाड़ी  यश ठकराल , शहाबुद्दीन और मनोज मेहता को बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के द्वारा दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया जाय । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जहाँ जहाँ जिलों में विवाद है उसे हल करने के लिए सीईओ सुधीर कुमार झा , जाँच कर कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे , उसके बाद कमेटी उस पर निर्णय लेगी।