bcci-logo

Notifictaion


सत्र 2021-22 के लिए खिलाड़ियों के निबंधन के सन्दर्भ मे।

Posted on 11 Aug, 2021 12:22 || Uploaded by Admin

                                                   N O T I F I C A T I O N

 

सेवा में,

सभी जिला क्रिकेट संघ के सम्मानित पदाधिकारीगण

विषय: खिलाड़ियों के निबंधन के संदर्भ में।

महोदय,

सत्र 2021-22 के लिए पुरुष/ बालक और महिला/ बालिका की सभी आयु वर्ग में जिला संघों के अग्रसारण के पश्चात बिहार क्रिकेट संघ में खिलाड़ियों का निबंधन किया जाना है। इस संबंध में आग्रह है कि महिलाओं की सीनियर और U-19 तथा पुरुषों की U-16 & U-19 आयु वर्गों के खिलाड़ियों के निबंधन हेतु सूची दिनांक 20 अगस्त 2021, समय 6.00 PM तक एवं अन्य आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त 2021, समय 6 PM तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के Email: bca@biharcricketassociation.com पर अनिवार्य रूप से भेज दें। प्रति वर्ग में अधिकतम 20 खिलाड़ियों की सूची भेजी जानी है।

खिलाड़ियों के विभिन्न आयु वर्गों के लिए अर्हता / पात्रता तिथि यहां संलग्न की जा रही है:-

1. बालक 16 वर्ष से कम उम्र के लिए - खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2005 या उसके बाद हुई हो।

2. बालक 19 वर्ष से कम उम्र के लिए - खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।

3. बालक 25 वर्ष से कम उम्र के लिए - खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1996 या उसके बाद हुई हो।

4. बालिका 19 वर्ष से कम उम्र के लिए - खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।

5. बालिका 23 वर्ष से कम उम्र के लिए - खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1998 या उसके बाद हुई हो।

6. सीनियर पुरुष और महिला के लिए कोई न्यूनतम उम्र या अधिकतम उम्र निर्धारित नहीं है।

ज्ञातव्य है कि जिला संघ अपने लेटर हेड पर - खिलाड़ी का नाम-पिता का नाम-पता-जन्म तिथि-आधार कार्ड नंबर-कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र की संख्या-पैन संख्या/पासपोर्ट संख्या इत्यादि विवरण संलग्न करवा दें।

*बीसीसीआई के पूर्व के निर्देशों के अनुसार ही विवरण तथा आवश्यक प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करना है।

नोट: सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में बीसीसीआई के घरेलू मैचों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बीसीसीआई से निबंधित खिलाड़ियों की सूची अलग से भेजी जानी है।

बीसीए की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के निर्णय के आलोक में यह सूचना जारी

 

S/d 

Manish Raj

CEO, Bihar Cricket Association