bcci-logo

Notifictaion


विजय हजारे के राज्यस्तरीय टीम बनने हेतु ओपन ट्रायल की सुचना

Posted on 06 Feb, 2021 12:57 || Uploaded by Admin

टूर्नामेंट कमिटी ने समय, संसाधनों के कमी के कारण विजय हजारे के राज्यस्तरीय टीम बनने हेतु ओपन ट्रायल का अनुशंसा किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकृत प्रत्येक जिला क्रिकेट एसोसिएशन अपने यहाँ पंजीकृत छ: (6) खिलाड़ी का नाम, जिला के अधिकृत ईमेल से या एसोसियेशन के लेटर पैड पर अध्यक्ष/ सचिव से अनुशंसित कर अपने हस्ताक्षर से भेजेंगे। इसके अलावा 2019 - 2020 के रणजी, विजय हजारे, मुश्ताक अली, U23 और U19 के स्टेट खिलाड़ियों का अलग से ट्रायल होगा। खिलाड़ियों में अनुशासन बनी रहें, इसके लिए राज्य/जिला के जो भी खिलाड़ी ट्रायल में आएंगे, वो अपने जिला किक्रेट संघ के अनुशंसित पत्र को अपने साथ लेकर आयगे।

9 फरवरी से 14 फरवरी तक मोइनुल हक स्टेडियम में सीनियर चयनकर्ताओं के उपस्थिति में होगी। एक दिन में अधिकतम 60 लड़के का ट्रायल किया जाए गा।

09- 02-2021- औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल जहानाबाद, वैशाली।

10 - 02 - 2021 - भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नावादा, नालंदा, गया।

11- 02 - 2021- सारण, सीवान, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी।

12 - 02 - 2021- किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल।

13 - 02- 2021 - स्टेट खिलाड़ी

14 - 02 - 2021 - ( आपात दिवस )


नोट: मुश्ताक अली 2020 - 2021 के स्टेट खिलाड़ी भी ट्रायल में भाग लेंगे ।



आदेशानुसार

मनीष राज

CEO, BCA