bcci-logo

Notifictaion


बिहार क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (कार्यकारिणी) की बैठक दिनांक 23 नवम्बर 2020 दिन सोमवार समय 12:30 बजे से !

Posted on 07 Nov, 2020 23:09 || Uploaded by Admin

कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक की सूचना


निर्देशानुसार सूचित किया जाता है कि, बिहार क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (कार्यकारिणी) की बैठक दिनांक 23 नवम्बर 2020 दिन सोमवार समय 12:30 बजे से बिहार क्रिकेट संघ के कार्यालय शैलराज कंपलेक्स बुद्ध मार्ग पटना में आहूत की गई है।


बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी|


१. पिछले आकस्मिक बैठक दिनांक 23 अगस्त 2020 की संपुष्टि पर विचार।


२. वर्तमान स्थितियों परिस्थितियों पर चर्चा।


३. बैंक ऑपरेशन बंद होने से उत्पन्न स्थिति पर विचार।


४. न्यायालय में चल रहे वाद पर विचार।


५. अन्यान्य विषय, अध्यक्ष की अनुमति से।


नोट: जो सदस्य प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे वह पूर्व सूचना देकर वेबिनार के जरिए भाग ले सकते हैं।


सधन्यवाद।



कुमार अरविंद

संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव

बिहार क्रिकेट संघ