bcci-logo

Notifictaion


आकस्मिक बैठक की सूचना

Posted on 20 Aug, 2020 22:50 || Uploaded by Admin

आकस्मिक बैठक की सूचना

आदेशानुसार सूचित किया जाता है कि बिहार क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (कार्यकारिणी) की आकस्मिक बैठक दिनांक 23 अगस्त 2020 दिन रविवार समय 12:30 बजे से बिहार क्रिकेट संघ के कार्यालय शैलराज कंपलेक्स बुद्ध मार्ग पटना में आहूत की गई है।

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी

१. पिछले आकस्मिक बैठक की संपुष्टि पर विचार।

२. दिनांक 26 जून 2020 को हुए आम सभा में लिए गए निर्णयों के अनुपालन के संबंध में विचार।

३. वर्तमान स्थितियों परिस्थितियों पर चर्चा।

४. आगामी सत्र 2020-21 के तैयारी एवं कार्यक्रम पर विचार।

५. बिहार क्रिकेट संघ को प्रतिनिधित्व करने वाले भूत पूर्व खिलाड़ियों के कल्याणार्थ एवं मुख्यधारा में जोड़ने पर विचार।

६. अन्यान्य विषय, अध्यक्ष की अनुमति से।

नोट: जो सदस्य प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे वह पूर्व सूचना देकर वेबिनार के जरिए भाग ले सकते हैं।

सधन्यवाद।


कुमार अरविंद
संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव
बिहार क्रिकेट संघ